12 जुलाई से शुरू होगी Redmi K20, Redmi K20 Pro की प्री-बुकिंग, देने होंगे सिर्फ 855 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 09 Jul 2019 10:41 AM IST
Redmi K20, Redmi K20 Pro Alpha Sale Pre-Bookings Start July 12, know details here
Xiaomi Alpha sale - फोटो : social media

    शाओमी की के सीरीज के नए स्मार्टफोन Redmi K20 और Redmi K20 Pro की बिक्री भारत में 17 जुलाई से फ्लिपकार्ट से होगी। वहीं कंपनी ने अल्फा नाम से प्री-लॉन्च सेल का आयोजन करने का एलान किया है। शाओमी की अल्फा सेल 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम से होगी। इस सेल का फायदा यह होगा कि 17 जुलाई की वास्तविक सेल से पहले कुछ लोग रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो को सिर्फ 855 रुपये देकर रिजर्व कर पाएंगे। ऐसे में 17 जुलाई को होने वाली सेल में फोन के मिलने की गारंटी रहेगी। बता दें कि रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो 17 जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे।

    Redmi K20 and Redmi K20 Pro
    Redmi K20 and Redmi K20 Pro - फोटो : TWITTER

    Redmi K20 Pro की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 मिलेगा।

    Redmi K20 Pro, Redmi K20
    Redmi K20 Pro, Redmi K20 - फोटो : Google

    Redmi K20 Pro का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला, दूसरा 13 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें