5000 रुपये से भी सस्ते हैं ये 5 धाकड़ स्मार्टफोन्स, एक बार चार्ज करने पर दो दिन से भी ज्यादा चलती है बैटरी

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 5000 रुपये से भी कम है, तो हमारी आज की यह खबर सिर्फ आपके लिए है। क्योंकि आज हम आपके लिए देश के 5 सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं। इन स्मार्टफोन्स में आपको पावरफुल बैटरी के साथ डीसेंट प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा इनमें आपको बेहतर कैमरा क्वालिटी भी मिलती है। इन 5 स्मार्टफोन्स में Redmi Go, Micromax Bharat 2 Plus, Micromax Canvas Spark से लेकर Coolpad Mega 5M और iKall K110 तक शामिल हैं। आज हम आपको इन स्मार्टफोन्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर।

Redmi Go
Xiaomi ने अपने Redmi Go को पिछले साल भारत में लॉन्च किया था। इसकी कीमत 2,999 रुपये है। Redmi Go में 5-इंच का 720 पिक्सल वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 1GB की रैम और 32GB की स्टोरेज दी गई है। यूजर्स इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन Android Oreo Go एडिशन पर काम करता है। इसमें आपको सात भारतीय भाषा चुनने का विकल्प मिलता है। इसके रियर में 8 मेगापिक्सल और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 3,000 mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन सिंगल चार्ज पर 10 दिनों तक चल सकता है।

Micromax Bharat 2 Plus
Micromax के Bharat 2 Plus इसमें 4-इंच का WVGA डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 480 x 800 पिक्सल्स है। इसमें 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 1GB की रैम और 8GB की स्टोरेज दी गई है। इसमें 1,600 mAh की बैटरी दी गई है। इसके रियर में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत 2,950 रुपये है।
- अब दिल खोल कर करें इंटरनेट का इस्तेमाल, Airtel दे रहा है इन 3 प्लान्स पर फ्री डाटा कूपन
- खुलासा! Poco X3 में मिलेगा 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, सामने आईं तस्वीरें
- पासवर्ड लगाना भूल गए? अपनाएं ये तरीका, बिना आपकी मर्जी के नहीं चलेगा स्मार्टफोन
- लंबी बैटरी और हाईटेक कैमरा से लैस ये 5 स्मार्टफोन्स आएंगे पसंद, कीमत 10000 रुपये से भी कम