तीन दिन तक बिना फ्लैश सेल के खरीद सकेंगे शाओमी का यह सबसे सस्ता स्मार्टफोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 04 Apr 2019 11:56 AM IST
Redmi Go Now on Open Sale via Flipkart, Mi.com in Mi Fan Festival 2019, Know details
Xiaomi Redmi Go

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का भारत में बिकने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन  रेडमी गो 4 अप्रैल से 6 अप्रैल 2019 तक कभी भी खरीदा जा सकेगा। दरअसल 4 से 6 अप्रैल के बीच एमआई फैन फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। इस दौरान रेडमी गो को बिना फ्लैश सेल खरीदा जा सकेगा। बता दें कि रेडमी गो शाओमी का यह पहला फोन है जिसमें एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का एंड्रॉयड गो वर्जन दिया गया है। इस फोन को आज फ्लिपकार्ट, एमआई स्टोर और शाओमी की वेबसाइट से दोपहर 2 बजे खरीदा जा सकेगा। तो आइए जानते हैं इस फोन की खासियतों की बारे में।

    redmi go
    redmi go

    Xiaomi के Redmi Go में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। वहीं इसमें ग्राफिक्स के लिए 308 GPU मिलेगा। रेडमी गो में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    redmi go
    redmi go

    फोन के कैमरे की बात करें इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरे के साथ आपको फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में एड्रॉयड गो दिया गया है और इसमें गूगल गो, जीमेल गो, यूट्यूब गो जैसे कई सारे गो वर्जन के ऐप मिलेंगे। इन ऐप्स को खासतौर पर कम रैम वाले फोन के लिए तैयार किया गया है।