Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने का आज फिर से है मौका

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का भारत में बिकने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन रेडमी गो आज यानि 25 मार्च को एक बार फिर से खरीदने का मौका है। शाओमी का यह पहला फोन है जिसमें एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का एंड्रॉयड गो वर्जन दिया गया है। इस फोन को आज फ्लिपकार्ट, एमआई स्टोर और शाओमी की वेबसाइट से दोपहर 2 बजे खरीदा जा सकेगा। तो आइए जानते हैं इस फोन की खासियतों की बारे में।

Xiaomi के Redmi Go में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। वहीं इसमें ग्राफिक्स के लिए 308 GPU मिलेगा। रेडमी गो में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन के कैमरे की बात करें इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरे के साथ आपको फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में एड्रॉयड गो दिया गया है और इसमें गूगल गो, जीमेल गो, यूट्यूब गो जैसे कई सारे गो वर्जन के ऐप मिलेंगे। इन ऐप्स को खासतौर पर कम रैम वाले फोन के लिए तैयार किया गया है।