Redmi ने लॉन्च किया 6,999 रुपये में स्टाइलिश फोन, फीचर्स ऐसे कि आप कहेंगे 'वाह'

रेडमी इंडिया ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Redmi A1+ को भारत में लॉन्च कर दिया है। Redmi A1+ को हाल ही लॉन्च किए गए Redmi A1 के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया गया है। Redmi A1+ में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। फोन के साथ 8 मेगापिक्सल का एआई डुअल कैमरा सेटअप और एचडी प्लस डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। बता दें भारत से पहले फोन को केन्या में लॉन्च किया गया था।

Redmi A1 Plus की कीमत
Redmi A1 Plus को तीन कलर में पेश किया गया है जो कि लाइट ब्लू, ब्लैक और लाइट ग्रीन हैं। फोन दो स्टोरेज वेरियंट में आता है। इसके 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,499 रुपये और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,499 रुपये रखी गई है। फोन को 17 अक्तूबर से Mi Home, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फोन के साथ स्पेशन लॉन्च ऑफर्स के दौर पर 500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। Redmi A1+ को दिवाली ऑफर के तहत 31 अक्तूबर तक 6,999 रुपये और 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Redmi A1 Plus की स्पेसिफिकेशन
रेडमी के इस फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। फोन के साथ डुअल सिम कार्ड सपोर्ट और प्री-इंस्टॉल एफएम रेडियो भी मिलता है। Redmi A1 Plus के साथ मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर और 3 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में एंड्रॉयड 12 का गो एडिशन मिलता है। फोन के साथ सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।