Redmi 8A भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 6,499 रुपये, 5000mAh की मिलेगी बैटरी

चीन की स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी 8ए (Redmi 8A) लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने इस फोन को रेडमी 7ए के मुकाबले कई सारे बदलाव के साथ पेश किया है। Redmi 8A में शाओमी ने 5000एमएएच की दमदार बैटरी दी है। इसके अलावा इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi 8A में 6.22 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1520 पिक्सल है। इसके अलावा फोन की डिस्प्ले में बहुत की कम बेजल मिल रहा है और इसमें नॉच दिया गया है। इस फोन मेंक्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर है। इसके अलावा Redmi 8A में 2/3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है।

Redmi 8A का कैमरा
शाओमी रेडमी 8ए के कैमरे की बात करें तो इस फोन कंपनी ने 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ ब्यूटी समेत कई मोड्स मिलेंगे।