Realme X7 Pro, Realme X7 5G स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 19,999 रुपये

Realme X7 और Realme X7 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इससे पहले इन दोनों फोन Realme X7 और Realme X7 Pro को पिछले साल सितंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। Realme X7 Pro और Realme X7 दोनों फोन में 5जी का सपोर्ट मिलेगा। इन दोनों स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। फीचर्स की बात करें तो इनमें से Realme X7 में पंचहोल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है। इन दोनों फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन के बारे में जानते हैं...

Realme X7 की स्पेसिफिकेशन
Realme X7 में 6.4 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। इसमें एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर सिक्योरिटी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Realme UI का इंटरफेस दिया गया है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

Realme X7 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो रियलमी के इस फोन में रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया है। इसके साथ इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड- एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट पोट्रेट सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। 64 मेगापिक्सल कैमरे से 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है।