Realme X50 Pro 5G की सेल आज, जानें ऑफर्स और कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Mar 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Realme X50 Pro 5G Sale Today via Flipkart: Price, Offers, Specifications
Realme X50 Pro 5G - फोटो : realme

    यदि आप भी भारत का पहला 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए आज फिर से मौका है। Realme X50 Pro 5G की आज यानी 5 मार्च को फिर से सेल है। रियलमी एक्स50 प्रो 5जी को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ जियो की ओर से 11,500 रुपये का फायदा मिल रहा है।

    Realme X50 Pro 5G
    Realme X50 Pro 5G - फोटो : realme

    Realme X50 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

    रियलमी के इस फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इस फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 650 दिया गया है।

    Realme X50 Pro 5G
    Realme X50 Pro 5G - फोटो : realme

    Realme X50 Pro 5G का कैमरा

    इस फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें से मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलेगा और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर है। फोन में डुअल सेल्फी कैमरा है जिसमें 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के लेंस शामिल हैं। कैमरे के साथ 20x हाइब्रिड जूम मिलेगा। फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिनमें 32 और 8 मेगापिक्सल के लेंस शामिल हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें