Realme Watch 3 Pro Unboxing: प्रीमियम डिजाइन और एमोलेड डिस्प्ले वाली इस वॉच में क्या-क्या मिलेगा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 06 Sep 2022 04:02 PM IST
Realme Watch 3 Pro Unboxing in hindi GPS and Bluetooth specifications features price
Realme Watch 3 Pro Unboxing - फोटो : अमर उजाला

    रियलमी इंडिया ने अपनी नई स्मार्टवॉच Realme Watch 3 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस वॉच को बिल्ट-इन जीपीएस और 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर्स भी मिलता है। Realme Watch 3 Pro की कीमत 4,999 रुपये है, लेकिन लॉन्चिंग ऑफर्स में इसे 4,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। चलिए तस्वीरों में देखते हैं वॉच की अनबॉक्सिंग और स्पेसिफिकेशन...

    Realme Watch 3 Pro Unboxing
    Realme Watch 3 Pro Unboxing - फोटो : अमर उजाला

    डिस्प्ले- 1.78 इंच एमोलेड डिस्प्लेवॉटर प्रूफ के लिए रेटिंग- IP68बैटरी लाइफ- 10 दिनों तककॉलिंग- हांस्ट्रैप क्वॉलिटी- सिलिकॉनवजन- 41.5 ग्रामब्लूटूथ वर्जन- v5.3जीपीएस- हांहेल्थ फीचर्स- हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटरकीमत- 4,999 रुपये

    Realme Watch 3 Pro Unboxing
    Realme Watch 3 Pro Unboxing - फोटो : अमर उजाला

    रियलमी की इस वॉच में मेटल-प्लास्टिक फ्रेम के साथ रेक्टेंगुलर स्टाइल डिजाइन मिलता है। देखने में वॉच प्रीमियम लगती है और इसकी डिजाइन भी अच्छी है। वॉच में आपको सिलिकॉन स्ट्रैप और बकल प्लास्टिक का मिलता है। स्ट्रैप की क्वालिटी बढ़िया मिलती है। वॉच के साथ राइट में एक बटन है जिसका इस्तेमाल पावर और नेविगेशन के लिए हो सकता है। नीचे की ओर सभी तरह के सेंसर और चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक पिन मिलती है। वॉच की बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। Realme Watch 3 Pro ब्लैक और ग्रे कलर में उपलब्ध है। हमारे पास अनबॉक्सिंग के लिए ग्रे कलर वाली वॉच है।

    एमोलेड डिस्प्ले वाली Realme Watch 3 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स    

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें