Realme U1 की कीमत में हुई कटौती, इसमें है 25MP का सेल्फी कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 02 Apr 2019 10:08 AM IST
Realme U1 Price cut in India, Know price and speciications
Realme U1

    ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme U1 की कीमत में कटौती कर दी है। यह पहला मौका है जब इस फोन की कीमत में कटौती हुई है। रियलमी यू1 की कीमत में कंपनी ने 1,000 रुपये की कमी की है जिसके बाद फोन को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर और वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है।

    Realme U1
    Realme U1

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Realme U1 में 6.3 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर आपको 2.5D गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा।

    realme u1
    realme u1

    इस फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P70 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एआरएम जी72 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। Realme U1 की इनबिल्ट स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें