रिकॉर्ड बिक्री: पांच घंटे में एक लाख लोगों ने खरीदा यह स्मार्टफोन, आखिर ऐसा क्या है इस फोन में खास

रियलमी ने पिछले हफ्ते ही अपने नए किफायती फोन Realme C55 को भारत में लॉन्च किया है। आईफोन की तरह डायनेमिक आईलैंड के साथ आने वाला यह पहला और सबसे किफायती स्मार्टफोन है। Realme C55 में आईफोन 14 सीरीज के डायनेमिक आईलैंड की तरह ही मिनी कैप्सूल दिया गया है। Realme C55 को 6.72 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। लॉन्चिंग के साथ ही Realme C55 ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बना दिया है। Realme C55 को पहले सेल में महज 5 घंटे के अंदर एक लाख लोगों ने खरीदा है जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

Realme C55 की कीमत
Realme C55 को रैनी नाइट और सनशॉवर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन भारत में तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। फोन को कंपनी की ऑफिशियल साइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

Realme C55 की स्पेसिफिकेशन
Realme C55 को भारत में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसमें (1080X2400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट 90Hz, 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 128 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि फोन को इंडोनेशिया में 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया था।