Android 13: रियलमी के बजट स्मार्टफोन के लिए जारी हुआ नया एंड्रॉयड बीटा अपडेट, जानें आपको कब मिलेगी सुविधा

स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने बजट स्मार्टफोन के लिए Android 13 के बीटा वर्जन को जारी कर दिया है। नए एंड्रॉयड अपडेट को realme 9i 5G स्मार्टफोन के लिए जारी किया गया है। बता दें कि कंपनी ने सबसे पहले अगस्त 2022 में Realme GT 2 Pro के लिए Android 13 का अर्ली एक्सेस जारी किया था। अब कंपनी ने मिड रेंज और बजट सेगमेंट फोन के लिए भी Android 13 का बीटा वर्जन रोलआउट कर रही है।

Android 13 में क्या है खास
Android 13 के साथ मिलने वाले सबसे खास फीचर की बात करें तो वह clear calling है। इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी भी कॉल को बिल्कुल क्लियर यानी साफ आवाज में कर पाएंगे। कॉलिंग के दौरान आने वाली बैकग्राउंड न्वाइज को भी यह कम करता है। वहीं नए फीचर के दौर पर रियलमी यूजर्स को नए वॉलपेपर और थीम का सपोर्ट मिलेगा।

नए एंड्रॉयड अपडेट में यूजर्स को कस्टमाइजेशन की सुविधा भी मिलेगी। यानी आप आईकन्स के साइज और स्टाइल तक को अपने हिसाब से सेट कर सकेंगे। वहीं विड्जेट्स को भी बदला जा सकता है। नए एंड्रॉयड अपडेट के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले में भी इंप्रूवमेंट देखने मिलेगी।