मोबाइल बोनाजा सेल: रियलमी के इन 3 स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट

ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने होली के बाद मोबाइल बोनाजा सेल का आयोजन कर रही है। इस सेल में रियलमी के स्मार्टफोन पर कई तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं। रियलमी की यह मोबाइल बोनाजा सेल 25 मार्च से शुरू हो रही है और 28 मार्च तक चलेगी। इस दौरान अमेजन, फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइटस पर रियलमी के फोन पर छूट मिलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

इस सेल में रियलमी 3 500 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है, हालांकि इसके लिए आपको एक्सिस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। बता दें कि रियलमी 3 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। कंपनी ने दावा किया है कि लॉन्चिंग के बाद से अभी तक रियलमी 3 के 3 लाख 11 हजार 800 यूनिट्स बिक चुके हैं। इस फोन के ग्रेडियंट ब्लू वेरियंट की पहली सेल 26 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी।

इस सेल में Realme 2 Pro को 11,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इस समय इस फोन की कीमत 12,990 रुपये है और इस फोन को भाकत में 13,990 रुपये में लॉन्ट किया गया था। यह फोन फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट और दुकान पर छूट के साथ मिलेगा।