Realme C33 Review: 8,999 रुपये की कीमत में यह है सबसे स्टाइलिश स्मार्टफोन ?

विशाल मैथिल
Tue, 13 Sep 2022 05:48 PM IST
Realme C33 Review Pros And Cons Know Price In India Features Specifications Details In Hindi
Realme C33 Review - फोटो : अमर उजाला

    रियलमी इंडिया ने हाल ही में अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन Realme C33 को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को Realme C31 के अपग्रेडेड वर्जन के दौर पर पेश किया गया है। कंपनी ने इस फोन के साथ सेगमेंट का सबसे स्टाइलिश फोन होने का दावा भी किया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। Realme C33 में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले और Unisoc T612 प्रोसेसर मिलता है। हमने Realme C33 को कुछ दिन इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं....

    Realme C33 Review
    Realme C33 Review - फोटो : अमर उजाला

    Realme C33 Review: स्पेसिफिकेशन

    डिस्प्ले साइज - 6.5 इंच HD+प्रोसेसर- Unisoc T612 प्रोसेसररैम- 4 जीबी तकस्टोरेज- 64 जीबी तक ( माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट -1 टीबी)बैटरी - 5000mAhकैमरा- 50MP + 0.3 MP + 5MPकनेक्टिविटी- 4G VoLTE, 4G LTE, ब्लूटूथ v5.0, 3.5mm Jack

    Realme C33 Review
    Realme C33 Review - फोटो : अमर उजाला

    Realme C33 Review: डिजाइन

    Realme C33 को बॉक्सी डिजाइन में पेश किया गया है, इसमें प्रीमियम एंगल बेजल मिलता है और फोन के रियर कैमरे पर बंप ठीक-ठाक है। फोन की बॉडी प्रीमियम लगती है, इस पर 2D मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। Realme C33 का बैक पैनल एक शानदार शाइनिंग के साथ आता है, हालांकि इस मामले में सबकी अलग पसंद हो सकती है। फोन में मेटल बॉडी और बैक पैनल ग्लास का मिलता है। बैक पैनल को देखकर ऐसा लगता है कि इस पर अलग से कोटिंग की गई है। फोन में फिजिकल बटन भी मेटल की मिलती हैं।

    Realme C33 Review: 8,999 रुपये की कीमत में यह है सबसे स्टाइलिश स्मार्टफोन ?

    Realme C33 दिखने में पतला है, यह 8.3mm अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ आता है। फोन का वजन 187 ग्राम है और हाथ में लेने पर यह हेवी नहीं लगता है। कीमत के हिसाब से Realme C33 का ऑवरऑल डिजाइन और फील अच्छा है। फोन सैंडी गोल्ड, एक्वा ब्लू और नाइट सी कलर में मिलता है। हमारे पास रिव्यू के लिए सैंडी गोल्ड कलर है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें