महंगाई की मार: Realme का यह स्मार्टफोन हुआ महंगा, 15 दिन पहले ही हुआ है लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Jun 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
Realme C25s Price in India Increased just After Launch Now Starts at Rs 10499
Realme C25s - फोटो : flipkart

    रियलमी इंडिया ने इस महीने की शुरुआत में ही अपने नए स्मार्टफोन Realme C25s को भारत में लॉन्च किया है। Realme C25s के लिए कंपनी ने किसी इवेंट का आयोजन नहीं किया था और ना ही किसी को कोई जानकारी दी थी। Realme C25s को चुपके से कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया था। अब लॉन्चिंग के महज दो सप्ताह के बाद ही Realme C25s भारतीय बाजार में महंगा हो गया है। Realme C25s को भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन अब इसकी कीमत 10,499 रुपये हो गई है यानी कीमत में 500 रुपये का इजाफा हुआ है। यह फोन इसी साल अप्रैल में भारत में लॉन्च हुए Realme C25 का अपग्रेडेड वर्जन है। Realme C25s को भारत में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और चार रियर कैमरे भी हैं।

    Realme C25s
    Realme C25s - फोटो : flipkart

    Realme C25s की नई कीमत

    Realme C25s की भारत में शुरुआती कीमत अब 10,499 रुपये हो गई है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत अब 11,499 रुपये हो गई है जो कि पहले 10,999 रुपये थी। फोन की बिक्री वॉटरी ग्रे और वॉटरी ब्लू कलर वेरियंट में फ्लिपकार्ट, रियलमी की साइट और अन्य स्टोर से हो रही है

    Realme C25s
    Realme C25s - फोटो : amarujala

    Realme C25s की स्पेसिफिकेशन

    Realme C25s में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का पैनल LCD है। फोन की ब्राइटनेस 570 निट्स है और इसे TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें