5,999 रुपये वाले इस शानदार फोन को खरीदने का आज मौका

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी और ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने कुछ दिन पहले ही Realme C2 को बजट स्मार्टफोन की तलाश करने वालों के लिए लॉन्च किया है। रियलमी सी2 की आज यानि 30 मई 2019 को फिर से फ्लैश सेल है। रियलमी सी2 को आज दोपहर 12 फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह फोन डायमंड ब्लैक और डायमंड ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।

Realme C2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रियलमी सी2 में आपको 6.1 इंच एचडी प्लस मिलेगी। इसके अलावा इसमें 2 जीबी और 3 जीबी रैम के साथ 16 और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में रियर कैमरा 13MP+2MP का और फ्रंट कैमरा 5MP है। प्रोसेसर की बात करें तो रियलमी सी2 में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर है और इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 दिया गया है।

इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है और पावर देने के लिए इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको डुअल 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई और 3.5एमएम के हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे।