Realme C2 कैमरा रिव्यू: कितना दमदार है 5,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन का कैमरा?
विज्ञापन

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने कुछ दिन पहले ही भारत में Realme C2 को बजट स्मार्टफोन की तलाश करने वालों के लिए लॉन्च किया है। रियलमी सी2 के साथ कंपनी ने उन ग्राहकों को साधने की कोशिश की है जो कम कीमत में तमाम खूबियों से लैस एक स्मार्टफोन चाहते हैं। तो आइए रिव्यू में जानते हैं कितना दम है Realme C2 के कैमरे में?

जहां तक कैमरे का सवाल है तो रियलमी सी2 में कंपनी ने डुअल रियर कैमरा दिया है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला और दूसरा 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है जिसका अपर्चर F2.0 है।

कैमरे के साथ आपको स्लो मोशन, ब्यूटी मोड, 4एक्स जूम, टाइम लैप्स, पैनोरमा, एक्सपर्ट (मैनुअल), पोट्रेट जैसे मोड मिलते हैं। कैमरे के साथ आपको एचडीआर मोड भी मिलता है।
विज्ञापन