भारत में सस्ता हुआ रियलमी का यह नया स्मार्टफोन, जानें नई कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 May 2021 04:25 PM IST
Realme 8 Price in India Cut by Rs 500 Now Starts at Rs 14499
realme 8 - फोटो : amarujala

    यदि आपको भी रियलमी के स्मार्टफोन पसंद हैं और आप किसी सेल या किसी ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रियलमी के नए स्मार्टफोन Realme 8 की कीमत में भारत में कटौती हो गई है। Realme 8 को फ्लिपकार्ट से 500 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। Realme 8 की बिक्री फ्लिपकार्ट से 14,499 रुपये में हो रही है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 14,999 रुपये है। इस फोन को इसी साल मार्च में भारत में Realme 8 Pro के साथ लॉन्च किया गया है। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और 5000mAh की बड़ी बैटरी है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड पंचहोल डिस्प्ले है। रेडमी 8 का मुकाबला भारतीय बाजार में रेडमी नोट 10 सीरीज और सैमसंग की एम सीरीज के साथ है।

    relame 8
    relame 8 - फोटो : flipkart

    Realme 8 की नई कीमत

    फोन के 4GB+128GB की कीमत 14,499 रुपये, realme 8 (6GB+128GB) की कीमत 15,499 रुपये और realme 8 (8GB+128GB) की कीमत 16,499 रुपये हो गई है। नई कीमत सिर्फ फ्लिपकार्ट पर ही लागू होगी।

    realme 8
    realme 8 - फोटो : amarujala

    Realme 8 की स्पेसिफिकेशन

    Realme 8 में भी एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1000 निट्स है और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो g95 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Mali-G76 MC4 GPU मिलता है। फोन में 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें