Realme 3i की सेल आज, शुरुआती कीमत 7,999 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 30 Jul 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Realme 3i Sale today in India via Flipkart and Realme Online Store Price Sale Offers
Realme 3i - फोटो : social media

    रियलमी ने भारत में अपना हाल ही में बजट स्मार्टफोन Realme 3i लॉन्च किया है और आज यानी 30 जुलाई को इस फोन को खरीदने का मौका है। Realme 3i को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। रियलमी 3आई को इसी महीने रियमली एक्स के साथ लॉन्च किया गया था।

    Realme 3i की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 6.22 इंच की एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडिया हीलियो P60 प्रोसेसर के साथ 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    Realme 3i का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme 3i की बैटरी

    इस फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट मिलेगा यानी एक बार में आप दो सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। फोन में 4,230mAh की बैटरी की दी गई है। यह फोन डायमंड रेड, ब्लैक और ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। Realme 3i के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है।ो

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें