Realme 3 Pro की दूसरी फ्लैश सेल आज, पहली सेल में 8 मिनट में बिके थे 1 लाख 70 हजार फोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 03 May 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Realme 3 Pro second time sale in India today, Know price and specifications
realme 3 pro

    रियलमी के नए स्मार्टफोन  Realme 3 Pro की आज यानि 3 मई को दूसरी बार फ्लैश सेल है। इससे पहले रिलयमी 3 प्रो की पहली सेल 29 अप्रैल को हुई थी। पहली सेल में कंपनी ने दावा किया था कि 8 मिनट में रियलमी 3 प्रो के 1.7 लाख यूनिट की बिक्री हुई थी। फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इस सेल में रियलमी 3 प्रो के तीनों वेरियंट को खरीदा जा सकेगा जिसमें 6 जीबी रैम वाला मॉडल भी शामिल है।

    realme 3 pro
    realme 3 pro

    रियलमी 3 प्रो की कीमत

    रियलमी 3 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी वाले मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन कार्बन ग्रे, नाइट्रो ब्लू और लाइटेनिंग पर्पल कलर वेरियंट में मिलेगा।फोन के साथ जियो की ओर से 5,300 रुपये का फायदा मिल रहा है जिसके बारे में आप  यहां क्लिक करके विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    realme 3 Pro
    realme 3 Pro

    रियलमी 3 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा जिसकी स्पीड 2.2GHz है। फोन में ग्राफिक्स एड्रेनो 616 जीपीयू मिलेगा। इस फोन में 4 जीबी व 6 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें