Realme 3 की पहली सेल आज, मिलेगी 4230mAh की बैटरी

ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 3 लॉन्च किया था, वहीं आज यानि 12 मार्च को रियलमी 3 की पहली सेल है। रियलमी 3 को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम से खरीदा जा सकेगा। इस फोन की खासियतों की बात करें तो Realme 3 में वाटरड्रॉप नॉट डिस्प्ले के साथ डुअल रियर कैमरा और बड़ी बैटरी मिलेगी।

रियलमी 3 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 3 जीबी/4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा।

रियलमी 3 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है, वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ2.0 है। इसमें आपको फेस अनलॉक भी मिलेगा।