रियलमी 2 प्रो Vs आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम 1: कौन-सा फोन पैसा वसूल है

ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने हाल ही में भारत में दो नए स्मार्टफोन लांच किए हैं जिनमें रियलमी 2 प्रो और रियलमी सी1 शामिल हैं। इनमें से रियलमी सी1 स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। वहीं रियलमी 2 प्रो की टक्कर आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 और रेडमी नोट 5 प्रो से हो रही है। तो आइए आज हम रियलमी 2 प्रो और जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की तुलना करते हैं।

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और फेस रिकॉग्निशन फीचर भी है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले है, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोन में रियर पर डुअल कैमरा (13+5 मेगापिक्सल) है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।

यह फोन 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा। इस फोन का 6 जीबी रैम वाला वेरियंट भी जल्द ही बाजार में आएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक है। Asus Zenfone Max Pro M1 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।