रियलमी 2 प्रो और रियलमी सी1 की बिक्री शुरू, जानें कीमत व फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 11 Oct 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Realme 2 Pro, Realme C1 to Sale begins in India, Price and features
Realme C1

    ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी के दो नए स्मार्टफोन रि यलमी 2 प्रो और रियलमी सी1 की बिक्री फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है। बता दें कि रियलमी 2 प्रो और रियलमी सी1 को पिछले महीने भारत में लांच किया गया था। इनमें से रियलमी सी1 स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। दोनों फोन की खासियतों की बात करें इनमें नॉच डिस्प्ले दी गई है।

    Realme 2 Pro
    Realme 2 Pro

    रियलमी 2 प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    रियलमी 2 प्रो के 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,990 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,990 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,990 रुपये है।

    Realme 2 Pro
    Realme 2 Pro

    Realme 2 Pro में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 2340x1080 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रगैन 660 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f1/2.8 है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें