Realme 2 Pro की कीमत में हुई कटौती, दो वेरियंट हुआ सस्ता

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने अपने स्मार्टफोन रियमली 2 प्रो की कीमत में कटौती कर दी है। रियलमी 2 को अब 1,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। बता दें कि यह कटौती रियलमी 2 प्रो के 4 जीबी रैम व 6 जीबी रैम दोनों वेरियंट में हुई है। वहीं 8 जीबी रैम वाला वेरियंट अभी भी पुरानी कीमत में मिल रहा है। गौरतलब है कि Realme 2 Pro को पिछले साल सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था।

कटौती के बाद Realme 2 Pro की कीमत
रियलमी 2 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,990 रुपये हो गई है, वहीं 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि भारत में लॉन्चिंग के समय इन दोनों वेरियंट की कीमत क्रमशः 13,990 रुपये और 15,990 रुपये थी।

Realme 2 Pro में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 2340x1080 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रगैन 660 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f1/2.8 है।