200MP कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुई Realme 11 Pro Series, कम कीमत में मिलेंगे कई महंगे फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 08 Jun 2023 01:45 PM IST
सार

Realme 11 Pro Plus को 32MP सेल्फी कैमरा और एमोलेड डिस्प्ले से लैस किया गया है। स्मार्टफोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर भी हैं।

Realme 11 Pro and Realme 11 Pro plus launched in india with 200mp camera know price and specifications
Realme 11 Pro Series - फोटो : Realme

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपनी नई नंबर सीरीज Realme 11 ProSeries को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ को लॉन्च किया गया है। इसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। दोनों स्मार्टफोन भारत में एस्ट्रल ब्लैक, सनराइज बेज और ओएसिस ग्रीन कलर में पेश किए गए हैं, जिनमें से आखिरी दो में वेगन लेदर फिनिश है। रियलमी 11 प्रो प्लस को 32MP सेल्फी कैमरा और एमोलेड डिस्प्ले से लैस किया गया है। स्मार्टफोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर भी हैं।

    भारत में रियलमी 11 प्रो प्लस के 8/256 जीबी वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये और 12/256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। रियलमी 11 प्रो प्लस की ओपन सेल 15 जून और दोपहर 12 बजे रियलमी स्टोर और फ्लिपकार्ट से शुरू होगी।

    वहीं रियलमी 11 प्रो के 8/128GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये, 8/256GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये और टॉप-एंड 12/256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये है। रियलमी 11 प्रो की ओपन सेल 16 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

    रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो प्लस एक जैसे स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं, लेकिन बैटरी और कैमरे के मामले में फोन में थोड़ा अंतर देखने मिलता है। रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो प्लस में 6.7 इंच फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। दोनों फोन के साथ मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0 का सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डॉल्बी एटमॉस और स्टीरियो स्पीकर भी हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें