जल्द भारत में लॉन्च होगा Realme 10 Pro 5G का Coca-Cola एडिशन, कंपनी ने बताई तारीख, जानें फीचर्स और डिजाइन
Realme 10 Pro 5G के Coca-Cola एडिशन को 6.72 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जाएगा। दावा है कि फोन में डिजाइन को छोड़कर सब कुछ Realme 10 Pro 5G जैसा ही होगा।

रियलमी ने अपने नए कोका-कोला स्पेशल एडिशन फोन Realme 10 Pro 5G को अगले हफ्ते लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। स्मार्टफोन निर्माता ने आगामी फोन के लॉन्च की घोषणा के साथ-साथ इसके डिजाइन का खुलासा करते हुए एक वीडियो टीजर जारी किया है। कंपनी इस स्पेशल एडिशन फोन को 10 फरवरी को भारत में लॉन्च करने वाली है। बता दें कि इस फोन को भारत में दिसंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। नए एडिशन को 6.72 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जाएगा। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत के बारे में...

कंपनी ने ट्विटर पर दी जानकारी
कंपनी ने रियलमी कोका-कोला स्पेशल एडिशन फोन को भारत में लॉन्च करने की तारीख और डिजाइन की पुष्टि एक टीजर वीडियो के जरिए की है। कंपनी ने ट्विटर हैंडल पर टीजर शेयर करते हुए लिखा कि Realme के Coca-Cola एडिशन को भारत में 10 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह अनिवार्य रूप से Realme 10 Pro 5G का एक स्पेशल एडिशन है। कंपनी ने कोका-कोला और रियलमी ब्रांडिंग के साथ लाल और काले रंग में डुअल-कलर टोन रियर पैनल का खुलासा करते हुए फोन के डिजाइन को टीज किया।

इन देशों में भी लॉन्च होगा कोका-कोला स्पेशल एडिशन
टिपस्टर पारस गुगलानी (ट्विटर @passionategeekz) ने दावा किया है कि आगामी रियलमी 10 प्रो 5जी कोका-कोला स्पेशल एडिशन को विशेष रूप से भारत, इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड और मलेशिया में भी लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि फोन में डिजाइन को छोड़कर सब कुछ Realme 10 Pro 5G जैसा ही होगा।