Realme 10 Pro 5G: रियलमी के लेटेस्ट फोन को 999 रुपये में खरीदने का मौका, यहां मिल रहा बेस्ट डिस्काउंट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 05 Feb 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
Realme 10 Pro 5G at lowest price in flipkart can get Rs 999 with exchange know details
Realme 10 pro unboxing - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप 5G पर स्विच करना चाहते हैं और Realme 10 Pro 5G फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को बेहद कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। फोन की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है लेकिन इसे आप 1,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कीमत आपको कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के बाद मिल सकती है। बता दें कि इस फोन को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। फोन में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है।

    Realme 10 pro
    Realme 10 pro - फोटो : अमर उजाला

    Realme 10 Pro 5G पर ऑफर्स

    रियलमी 10 प्रो 5जी के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,999 और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 22,999 है। लेकिन फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के बाद फोन को 18,999 रुपये और 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Realme 10 Pro 5G की खरीद पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से 5 फीसदी का डिस्काउंट भी मिलेगा।

    Realme 10 Pro 5G
    Realme 10 Pro 5G - फोटो : Flipkart

    साथ ही ग्राहकों को 694 रुपये प्रतिमाह तक की आसान ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं फोन की खरीद पर आकर्षक एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। फोन के साथ 18 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। हालांकि यह कीमत एक्सचेंज होने वाले फोन की की कंडीशन और कंपनी पर निर्भर करती है। अगर आपको फोन पर फुल एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है तो आप फोन को 999 रुपये तक में खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें