राखी 2022: अपनी बहनों को गिफ्ट करें कॉलिंग वाली ये शानदार स्मार्टवॉच, कीमत 3,000 रुपये से कम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 09 Aug 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan Gift Ideas Best Calling Smartwatch Under 3000 Know Price Features And Specs In Hindi
Noise Colorfit Pulse Buzz - फोटो : Noise

    भाई बहन का रिश्ता दोस्ती, स्नेह, प्रेम और जिम्मेदारी का रिश्ता होता है। भाई-बहन के इसी रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए भारत में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को प्यारा सा स्मार्ट डिवाइस गिफ्ट कर सकते हैं, जो उसे न सिर्फ डेली यूज में काम आएगा बल्कि उसे हेल्थ से भी अपडेट करेगा। आपकी बहन के राखी गिफ्ट के रूप में स्मार्टवॉच एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है, जो उसकी खुशी को और बढ़ा देगी। यदि आप भी ऐसे ही स्मार्ट गिफ्ट की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 3000 रुपये से कम की कीमत पर आने वाली बेस्ट पांच कॉलिंग स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं...

    Fire-Boltt Phoenix
    Fire-Boltt Phoenix - फोटो : Amazon

    Fire-Boltt Phoenix

    Fire-Boltt Phoenix स्मार्टवॉच राउंड डिस्प्ले और क्लासिक डिजाइन के साथ आती है। इस वॉच में 1.3 इंच की एचडी डिस्प्ले और 7 दिन के बैटरी बैकअप के साथ 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड वॉच फेसेस (Watch Faces) और वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग देखने को मिलती है। Fire-Boltt Phoenix स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2, स्ट्रेस, स्लीप मॉनिटर और फीमेल साइकल (Cycle) ट्रैकिंग जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मिलते हैं। वॉच को तीन ब्लैक, सिल्वर ग्रे और रोज पिंक कलर ऑप्शन में 1,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वॉच अमेजन इंडिया पर खरीदारी के लिए उपलब्ध है।

    Noise Colorfit Pulse Buzz
    Noise Colorfit Pulse Buzz - फोटो : Noise

    Noise Colorfit Pulse Buzz

    Noise Colorfit Pulse Buzz स्मार्टवॉच 3 हजार के कम कीमत में आपकी बहनों के राखी गिफ्ट के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इस वॉच में 1.69 इंच की TFT LCD डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है। कॉलिंग के लिए इसमें माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। Noise Colorfit Pulse Buzz में डायल एप की मदद से कॉन्टेक्ट को सेव का ऑप्शन भी दिया गया है। वॉच में साइकलिंग, हाइकिंग, रनिंग, योगा जैसे 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इस वॉच में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर, स्ट्रेस मॉनिटर और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वॉच को रोज पिंक, ब्लू, ग्रे, जेड ब्लैक और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन और 1,999 रुपये की कीमत पर अमेजन से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें