Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर अपनी बहन को गिफ्ट करें ये स्मार्टफोन, मिलेगा 200MP तक का कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 30 Aug 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 Best smartphone for gift to sisters with upto 200MP camera
200mp camera smartphone - फोटो : अमर उजाला

    रक्षाबंधन का त्योहार सबसे पवित्र त्योहार है। हर साल सावन की पूर्णिमा के दिन राखी का त्योहार मनाया जाता है। बहन अपने भाई की आरती उतारकर उसकी कलाई पर राखी बांधती है और भाई अपनी बहन को आशीर्वाद देता है। आशीर्वाद के रूप में अब उपहार दिए जा रहे हैं। इस राखी के मौके पर आप भी अपनी बहन को कुछ खास उपहार देने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनमें आपको 200 मेगापिक्सल तक का कैमरा मिलेगा। आइए जानते हैं...

    Samsung Galaxy S22 Ultra
    Samsung Galaxy S22 Ultra - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Samsung Galaxy S22 Ultra

    यह एक फ्लैगशिप फोन है। इसमें 6.5 इंच की FHD+ 120Hz OLED डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। इस फोन में तीन रियर कैमरे (108MP + 12MP + 10MP) हैं। सैमसंग के इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में Exynos 1380 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसमें 5000mAh की बैटरी है।

    Samsung Galaxy F54 5G
    Samsung Galaxy F54 5G - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy F54

    सैमसंग के इस फोन में 6.5 इंच की FHD+ 120Hz OLED डिस्प्ले है। इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है। इसमें दो रियर कैमरे 108MP+8MP हैं। फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में Exynos 1380 का प्रोसेसर है। इसमें 6000mAh की बैटरी है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें