PUBG-BGMI बनाने वाली कंपनी भारत में लॉन्च करेगी दो नए मोबाइल गेम, जानें क्या होगा खास

मोबाइल गेम PUBG और बैटलग्राउंट मोबाइल इंडिया (BGMI) की डेवलप और पब्लिश करने वाली कंपनी क्राफ्टॉन (Krafton) जल्द भारत में दो नए गेम्स रिलीज करने की तैयारी कर रही है। दावा किया जा रहा है कि कंपनी एक गेम को इसी साल 2 दिसंबर को और दूसरा गेम अगले साल तक लॉन्च करने वाली है। कंपनी Callisto Protocol और Defense Derby नाम से इन गेम को भारत सहित ग्लोबली पेश करेगी। बता दें कि क्राफ्टॉन के पहले PUBG और फिर BGMI मोबाइल गेम को भारत में बैन कर दिया गया है। हालांकि, क्राफ्टॉन का ही New State Mobile गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरियाई गेम डेवलपर क्राफ्टॉन अपने नए गेम The Callisto Protocol 2 दिसंबर को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में रिलीज करने वाली है। इस गेम को PC और गेमिंग कॉन्सोल के लिए रिलीज किया जाएगा, जिसे क्राफ्टॉन के Striking Distance Studios द्वारा डेवलप किया गया है। वहीं Defense Derby मोबाइल गेम को अगले साल की शुरुआत में रिलीज किया जाएगा। यह एक मोबाइल गेम है और इसे क्राफ्टॉन के Rising Wing Studio द्वारा डेवलप किया गया है।

ये दोनों ही गेम बैटलग्राउंट और रॉयल स्टाइल गेम PUBG और BGMI के बिल्कुल अलग होने वाले हैं। दरअसल, The Callisto Protocol सर्वाइवल हॉरर गेम है। यह कैलिस्टो यानी बृहस्पति ग्रह के दूसरे सबसे बड़े चंद्रमा पर आधारित है और इस गेम में प्लेयर्स जैकब ली की भूमिका निभाएंगे। वहीं मोबाइल गेम Defense Derby एकरियल-टाइम स्ट्रेटेजी डिफेंस गेम है, जहां प्लेयर्स बनाम प्लेयर्स की दर्ज पर गेम काम करता है।