ptron bassbuds sports v2 Review: कितना दमदार है 799 रुपये वाला यह ईयरबड्स?

घरेलू कंपनी pTron ने हाल ही में अपने ऑडियो प्रोडक्ट pTron Bassbuds Sports V2 ईयरबड्स को लॉन्च किया है। ईयरबड्स कीमत 3,199 रुपये रखी गई है, लेकिन फिलहाल ऑफर्स में इसे 799 रुपये में खरीदा जा सकता है। Bassbuds Sports V2 ईयरबड्स के साथ 48 घंटे बैटरी लाइफ का दावा है और इसके साथ Environmental न्वाइस कैंसिलेशन (ENC) का सपोर्ट दिया गया है। pTron Bassbuds Sports V2 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। चलिए इसका रिव्यू जानते हैं।

ptron bassbuds sports v2 Review: डिजाइन
ptron bassbuds sports v2 के साथ प्लास्टिक फिनिश और ईयरहुक डिजाइन मिलता है। बड्स स्पोर्ट्स फिट और लाइट वेट हैं। बड्स के साथ कंपनी का बड़ा सा लोगो भी मिलता है। कीमत के हिसाब से बड्स की बिल्ट क्वॉलिटी बढ़िया है। बड्स के साथ एक बड़ा सा केस मिलता है, इसे पॉकेट में कैरी करने में दिक्कत आ सकती है। केस के साथ ब्लैक मैट फिनिश डिजाइन मिलती है। बड्स के साथ बटन मिलती है, जिनकी मदद से कॉल अटेंड और म्यूजिक प्ले-पॉज किया जा सकता है। केस में पीछे की तरफ एलईडी नोटिफिकेशन लाइट का सपोर्ट है, जो ब्लू कलर में ब्लिंक करती है। बड्स में भी रेड कलर में एलईडी नोटिफिकेशन लाइट का सपोर्ट है।

ptron bassbuds sports v2 Review: स्पेसिफिकेशन
Bassbuds Sports V2 TWS ईयरबड्स के साथ Environmental न्वाइस कैंसिलेशन (ENC) का सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स के साथ ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी और टाइप-सी की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बड्स में म्यूजिक कंट्रोल, लो-लिटेंसी एंटरटेनमेंट, इंस्टेंट वायरलेस कनेक्टिविटी, वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही ऑडियो कंट्रोल के लिए बटन का सपोर्ट है, जो कॉल, ट्रैक, वॉल्यूम आदि को कंट्रोल कर सकती हैं। बड्स में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग दी गई है।