pTron Bassbuds Eon Review: क्या यह है 799 रुपये की कीमत में बेस्ट ईयरबड्स ?

pTron ने अपने TWS ईयरबड्स pTron Bassbuds Eon को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। इस ईयरबड्स को 3,199 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था, लेकिन फिलहाल इसे 799 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। pTron Bassbuds Eon में ब्लूटूथ 5.3 के साथ वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है। बड्स में सिंगल माइक्रोफोन मिलता है। pTron Bassbuds Eon को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू जानते हैं...

pTron Bassbuds Eon Review: डिजाइन
pTron Bassbuds Eon के बिल्ट और डिजाइन की बात करें तो बड्स में प्लास्टिक ग्लोसी फिनिश डिजाइन मिलता है। बड्स की बिल्ट क्वॉलिटी बढ़िया है। pTron Bassbuds Eon बड्स का साइड कॉम्पैक्ट है। केस के साथ सिल्वर ग्लोसी फिनिश डिजाइन मिलती है। केस का साइज वाकई काफी छोटा है, इसे कैरी करने में कोई समस्या नहीं आती है। बड्स के साथ टच कंट्रोल दिया गया है। टच अच्छे से काम करते हैं। केस में सामने की तरफ एलईडी नोटिफिकेशन लाइट मिलती है, जो ऑरेंज कलर में ब्लिंक करती है। बड्स में भी ब्लू कलर में एलईडी नोटिफिकेशन लाइट का सपोर्ट है।

pTron Bassbuds Eon Review: स्पेसिफिकेशन
pTron Bassbuds Eon TWS ईयरबड्स में वॉयस कंट्रोल के लिए अमेजन एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का सपोर्ट मिलता है। pTron Bassbuds Eon के साथ DSP ENC है जिसे लेकर क्रिस्टल क्लियर कॉलिंग का दावा है। बड्स में 13mm का ऑडियो ड्राइवर मिलता है। बड्स के साथ TrueSonic Bass आउटपुट दिया गया है। बड्स में एचडी माइक का सपोर्ट है।