PRCD Adapter: AC को ब्लास्ट और आग के खतरों से कैसे बचाएं? ये डिवाइस आ सकता है काम, मात्र 700 है दाम!
PRCD adapter:
गर्मियों में आए दिन आग लगने और ब्लास्ट की खबरें अक्सर डराती हैं। ऐसी परिस्थितियों में आमतौर पर वोल्टेज में अचानक होने वाला उतार-चढ़ाव ही जिम्मेदार होता है। वैसे तो बिजली के उतार-चढ़ाव को रोकना आपके हाथ में नहीं है। लेकिन इससे होने वाले हादसों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। महज 700-800 रुपए में मिलने वाला PRCD (पोर्टेबल RCD) एडॉप्टर आपकी जान और माल दोनों को सुरक्षित रखेगा।

गर्मी अपने चरम पर है और ऐसे भीषण स्थिति में पंखे और कूलर दोनों नाकाम साबित होते हैं। ऐसे में लोगों के पास एक ही विकल्प बचता है और वो है एयर कंडीशनर (AC) का। गर्मी जैसे-जैसे बढ़ती है लोगों के यहां इसका इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। लेकिन जहां एक तरफ घरों में एसी का इस्तेमाल बढ़ा है, वहीं दूसरी तरफ आग लगने की घटनाएं भी सुनाई देने लगी हैं। ऐसी ही एक दुखद घटना दिल्ली के हौज खास इलाके में घटित हुई जहां AC की इनडोर यूनिट में ब्लास्ट हो गया और हादसे में एक आईएएस (IAS) अधिकारी की जान चली गई।
AC में आग कई वजहों से लग सकती है। जैसे- तकनीकी खामी, गैस रिसाव, पुरानी वायरिंग या एसी यूनिट का बहुत पुराना हो जाना। कोई ऐसा नहीं है जो ये 100 प्रतिशत वादा कर सके कि किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में कभी खराबी नहीं आएगी। लेकिन करंट को ओवरफ्लो होने से रोककर ऐसी घटनाओं को टाला जरूर जा सकता है। ऐसे ही खतरे से बचाने में मदद करता है- पोर्टेबल RCD (PRCD) एडॉप्टर। क्या होता है ये, क्या काम करता है और कैसे हादसे से बचाने में मदद करता है? आइए जानते हैं इस लेख में.....

क्या होता है PRCD Adaptor?
PRCD एडॉप्टर एक छोटा लेकिन बेहद जरूरी डिवाइस है। यह घर के भारी उपकरणों जैसे AC, गीजर या फ्रिज और पावर सप्लाई वाले प्लग के बीच में लगाया जाता है। यानी पहले प्लग इस एडॉप्टर में फिट होता है और फिर इसे पावर सप्लाई में लगाया जाता है। इससे ये AC या गीजर के बीच सुरक्षा की एक दीवार का काम करता है।
इसे आसान भाषा में ऐसे समझें:
यह आपके डिवाइस के लिए एक सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। जब तक पावर सप्लाई सामान्य रहती है, यह चुपचाप अपना काम करता है। लेकिन जैसे ही करंट में 30 मिली एम्पियर (30mA) से ज्यादा का उतार-चढ़ाव होता है, यह तुरंत एक्टिव हो जाता है।

कैसे करता है बचाव?
पावर सप्लाई कट:
जैसे ही करंट अचानक बढ़ता या घटता है, यह डिवाइस कुछ ही मिली-सेकंड में पावर सप्लाई कट कर देता है।झटके से बचाव:सप्लाई तुरंत कट होने से न सिर्फ आपका महंगा AC या फ्रिज जलने से बच जाता है, बल्कि इंसान को बिजली का तेज झटका लगने का खतरा भी कम हो जाता है।आसान रीसेट बटन:जब वोल्टेज सामान्य हो जाता है तो आप इसमें दिए रीसेट बटन को दबाकर आप वापस पावर सप्लाई चालू कर सकते हैं।