Poco X4 Pro 5G: मात्र 999 रुपये में मिल रहा 25,999 रुपये वाला यह फोन, यहां है बेस्ट ऑफर, फीचर्स भी जानें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 24 Jan 2023 10:49 AM IST
विज्ञापन
Poco X4 Pro 5G can buy Rs 999 on flipkart here is the best offer know details
Poco X4 Pro 5G - फोटो : Flipkart

    फ्लिपकार्ट की उत्सव सेल में 25,999 रुपये कीमत वाले फोन को मात्र 999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। बता दें कि इस फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को पिछली साल मार्च में 25,999 रुपये की कीमत पर पेश किया था। फ्लिपकार्ट की सेल में फोन पर काफी शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। यदि आप 5G में अपग्रेड करने के बारे में सोच रहे हैं और किसी अच्छे 5G फोन की तलाश में हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

    Poco X4 Pro 5G
    Poco X4 Pro 5G - फोटो : Flipkart

    Poco X4 Pro 5G पर ऑफर्स

    ऑफर्स से पहले फोन की कीमत की बात करते हैं। फ्लिपकार्ट पर Poco X4 Pro 5G के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 22,999 रुपये है, लेकिन इस फोन को 34 फीसदी डिस्काउंट के बाद 14,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं 23,999 रुपये वाले 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 16,499 रुपये और टॉप वेरियंट को 30 फीसदी डिस्काउंट के साथ 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन के साथ फेडरल बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड या फिर एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत (750 रुपये तक) की छूट मिल सकती है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से लेनदेन करने पर 5 फीसदी तक कैशबैक मिलेगा।

    Poco X4 Pro 5G
    Poco X4 Pro 5G - फोटो : Poco

    Poco X4 Pro 5G पर एक्सचेंज ऑफर

    फोन के साथ 17,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। आप पुराने फोन के बदले और बचत कर सकते हैं। यदि 25,999 रुपये कीमत वाले फोन को एक्सचेंज ऑफर के साथ में खरीदा जाए तो आप अच्छा डिस्काउंट पा सकते हैं। बैंक ऑफर्स, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन की कीमत बेहद कम हो जाती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर की वैल्यू पुराने फोन की कंपनी और फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है। सभी ऑफर्स और एक्सचेंज के साथ Poco X4 Pro 5G को 999 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें