POCO M5 Unboxing: कम कीमत में पावरफुल फीचर्स वाला फोन, देखें तस्वीरें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 05 Sep 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Poco M5 Unboxing in hindi phone under rs 15000 50Mp Camera 5,000mAh Battery Poco M5 photos
POCO M5 Unboxing - फोटो : अमर उजाला

    स्मार्टफोन ब्रांड पोको (Poco) ने अपने नए फोन Poco M5 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco M5 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये रखी गई है। फोन को 6.58 की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ पेश किया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। आइए 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस फोन की अनबॉक्सिंग देखते हैं।

    POCO M5 Unboxing
    POCO M5 Unboxing - फोटो : अमर उजाला

    POCO M5 Unboxing: डिजाइन

    शुरुआत डिजाइन के साथ करते हैं। POCO M5 का बैक पैनल लेदर टेक्चर के साथ आता है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। यह टेक्स्चर फोन को स्लिप नहीं होने देता है और लेदर की फीलिंग आती है। POCO M5 को तीन कलर ब्लैक, ब्लू और येल्लो में खरीदा जा सकेगा। हमारे पास येल्लो कलर है जो कि पोको का सिग्नेचर कलर भी है। बैक पैनल प्लास्टिक और ग्लास का है। फिंगरप्रिंट पावर बटन में ही है। POCO M5 में हेडफोन जैक भी है जो कि ऊपर की ओर है। फोन के साथ बॉक्स में 22.5 वॉट का चार्जर, टाईप-सी केबल, सिलिकॉन कवर मिलेगा। फोन का कुल वजन 201 ग्राम है।

    POCO M5 Unboxing
    POCO M5 Unboxing - फोटो : अमर उजाला

    POCO M5 Unboxing: डिस्प्ले

    अब बात POCO M5 की डिस्प्ले की करें तो इसमें 6.58 इंच की आईपीएस फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज और टच सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें