Flipkart sale: सिर्फ 999 रुपये में 5G स्मार्टफोन खरीदने का मौका, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 02 Dec 2022 10:41 AM IST
विज्ञापन
POCO M4 5G big discount on Flipkart Sale features price exchange offers
Poco M4 5G - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदने के लिए प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट सेल में आपको कम कीमत में 5G स्मार्टफोन खरीदने का मौका मिल रहा है। POCO M4 5G की कीमत 15,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन को 18 प्रतिशत छूट के साथ 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। साथ ही फोन के साथ कई अन्य डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं। यदि आप सभी ऑफर्स का फायदा लेते हैं तो आपको फोन 999 रुपये तक की प्रभावी कीमत पर मिल सकता है।

    Poco M4 5G
    Poco M4 5G - फोटो : अमर उजाला

    POCO M4 5G पर क्या है ऑफर?

    ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर पोको एम 4 5जी के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है, लेकिन 18 प्रतिशत छूट के बाद इस फोन को 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं फोन के साथ फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 5 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा।

    Poco M4 5G
    Poco M4 5G - फोटो : अमर उजाला

    POCO M4 5G पर एक्सचेंज ऑफर

    एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन की खरीद पर आप 12,000 रुपये तक की और अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का फायदा पुराने फोन की कंडीशन और ब्रांड पर निर्भर करता है। एक्सचेंज ऑफर और कैशबैक के साथ फोन को 999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें