POCO M3 भारत में हुआ लॉन्च, 128GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये

पोको इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन POCO M3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। POCO M3 को भारतीय बाजार में बड़ी डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। POCO M3 स्मार्टफोन को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो कि कम कीमत में अच्छे कैमरे के साथ अधिक रैम और स्टोरेज वाले फोन की तलाश कर रहे हैं। आइए जानते हैं फोन के फीचर्स के बारे में...

Poco M3 की भारत में कीमत
Poco M3 की भारत में शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इस कीमत में 6GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। यदि आप आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं या ईएमआई पर फोन खरीदते हैं तो दोनों मॉडल पर आपको 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। पोको एम3 कूल ब्लू, पोको येल्लो और पावर ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से 9 फरवरी 2021 से होगी।

Poco M3 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64/128 जीबी तक की स्टोरेज है।
- iphone यूजर्स को मिला नया अपडेट, अब मास्क लगाकर भी फेस अनलाॅक करेगा काम
- iPhone के लिए आया शानदार अपडेट, मास्क के बाद भी फेस अनलॉक करेगा काम
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करना चाहते हैं संपर्क तो नोट कर लें फोन नंबर से लेकर एड्रेस तक
- सरकार के आदेश पर Twitter ने ब्लॉक किए 250 अकाउंट, किसान आंदोलन में अफवाह फैलाने का आरोप