Poco C51 vs Redmi 12C: नौ हजार रुपये में बेस्ट 4जी फोन कौन सा है, सभी फीचर्स जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Apr 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Poco C51 vs Redmi 12C BEST SMARTPHONE UNDER RS 9000
Poco C51 vs Redmi 12C - फोटो : अमर उजाला

    POCO ने हाल ही में अपने नए फोन POCO C51 को लॉन्च किया है। यह कंपनी की सी-सीरीज का नया फोन है जिसमें मीडियाटेक Helio G36 प्रोसेसर है। POCO C51 का सीधा मुकाबला Redmi 12C के साथ है। Redmi 12C में मीडियाटेक हीलियो G85 के साथ डुअल रियर कैमरा है। दोनों फोन काफी हद तक एक-दूसरे की बराबरी करते हैं। आइए विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं कि 9,000 रुपये की कीमत में POCO C51 और Redmi 12C में से बेस्ट फोन कौन सा है?

    Poco C51 vs Redmi 12C
    Poco C51 vs Redmi 12C - फोटो : अमर उजाला

    Poco C51 vs Redmi 12C: स्पेसिफिकेशन

    POCO C51 में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है। इसमें एंड्रॉयड 13 का गो एडिशन मिलता है।Redmi 12C में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 6 जीबी तक रैम के साथ 5 जीबी तक वर्चुअल रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    Poco C51 vs Redmi 12C
    Poco C51 vs Redmi 12C - फोटो : अमर उजाला

    Poco C51 vs Redmi 12C: कैमरा

    POCO C51 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस वीजीए है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरे से आप 1080p और 30fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। कैमरे के साथ कई सारे मोड्स भी मिलेंगे।रेडमी के फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें भी रियर पैनल पर एक वीजीए कैमरा है। कैमरे से आप 1080p और 30fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। कैमरे के साथ कई सारे मोड्स भी मिलेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें