Poco C51 Vs Realme Narzo N53: 10 हजार से कम कीमत में कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट, जानें सभी डिटेल्स

स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने अपने नए फोन Poco C51 को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन 10 हजार से कम कीमत में आता है। इस कीमत पर फोन को मुकाबल Realme Narzo N53 से है। दोनों फोन लगभग एक ही कीमत पर आते हैं। Realme Narzo N53 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच की डिस्प्ले मिलती है। वहीं Poco C51 में 6.52 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। दोनों फोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। चलिए जानते हैं दोनों फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और बैटरी के बारे में...

Poco C51 Vs Realme Narzo N53: डिस्प्ले और डिजाइन
Poco C51 में 6.52 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो (1600 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं Realme Narzo N53 में 6.74 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, 450 निट्स की ब्राइटनेस और 90.3 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो मिलता है।

Poco C51 Vs Realme Narzo N53: प्रोसेसर और स्टोरेज
Realme Narzo N53 में Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। इसमें 6 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI 4.0 मिलती है। फोन में मिनी कैप्सूल फीचर भी है। Poco C51 की बात करें तो इसके साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है।