Poco ने 6249 रुपये में लॉन्च किया शानदार डिजाइन वाला फोन, बड़ी स्क्रीन के साथ बड़ी बैटरी मिलेगी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 03 Jan 2023 12:52 PM IST
POCO C50 launched with 120Hz Display at rs 6249 specifications features
Poco C50 - फोटो : अमर उजाला

    स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने अपने नए सस्ते स्मार्टफोन Poco C50 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 120 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट वाली डिस्प्ले से लैस किया गया है। फोन में MediaTek Helio A22 प्रोसेसर और 3 जीबी तक रैम के साथ 32 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन के साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। चलिए जानते हैं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

    Poco C50
    Poco C50 - फोटो : अमर उजाला

    Poco C50 की कीमत

    POCO C50 दो स्टोरेज वेरियंट में आता है। इसके 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,299 रुपये रखी गई है। लेकिन लॉन्चिंग ऑफर्स के तौर पर फोन के 2 जीबी रैम वेरियंट को 6,249 रुपये और 3 जीबी रैम वेरियंट को 6,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन रॉयल ब्लू और कंट्री ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। POCO C50 को 10 जनवरी से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    Poco C50
    Poco C50 - फोटो : अमर उजाला

    Poco C50 की स्पेसिफिकेशन

    POCO C50 में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 720X1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन में परफॉरमेंस के लिए MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है। पोको सी 50 के साथ 3 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 32 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोन एंड्रॉयड 12 गो एडिशन पर काम करता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें