Oppo F11 Pro और Oppo A5 की कीमत में हुई 2,000 रुपये तक की कटौती

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने भारत में अपने दो स्मार्टफोन की कीमतों कटौती की है। ओप्पो ने जिन स्मार्टफोन की कीमतों में कमी की है, उनमें Oppo F11 Pro और Oppo A5 शामिल हैं। इनमें से ओप्पो एफ11 प्रो की कीमत में जहां 2 हजार रुपये की कमी हुई है, वहीं ओप्पो ए5 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। कटौती के बाद ओप्पो एफ11 प्रो की कीमत 20,990 रुपये और ओप्पो ए5 की कीमत 11,990 रुपये (4+64GB) हो गई है।

Oppo F11 Pro की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 9.0 आधारित कलर ओएस 6 स्किन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1920×1080 है। डिस्प्ले में नॉच नहीं मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 4/6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा।

Oppo F11 Pro का कैमरा
OPPO F11 Pro के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा होगा जो 16 मेगापिक्सल का होगा। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। पॉप अप कैमरे को कंपनी ने राइजिंग कैमरा नाम दिया है। साथ ही इसमें 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि फोन 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा।