Oppo A78 5G Unboxing: तस्वीरों में देखें कैसा है ओप्पो के नए 5G फोन का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी जानें

स्मार्टफोन ब्रांड Oppo ने अपनी ए सीरीज के नए फोन Oppo A78 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन को ग्लोइंग ब्लू और ग्लोइंग ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। भारत में इसकी बिक्री 18 जनवरी से शुरू होगी। ओप्पो के नए फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन मिलती है। फोन को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन के साथ 8 जीबी की रैम और 8 जीबी की वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन के साथ 33 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। बता दें कि इस फोन को पहले मलेशिया में लॉन्च किया गया है। चलिए Oppo A78 5G का अनबॉक्सिंग और डिजाइन देखते हैं।

Oppo A78 5G Unboxing: हाइलाइट्स
डिस्प्ले- 6.5 इंच HD+ LCD, 90Hz रिफ्रेश रेटप्रोसेसर- ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700रियर कैमरा- 50MP+2MPफ्रंट कैमरा - 8MPऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉयड 13स्टोरेज- 8GB+128GBकलर- ग्लोइंग ब्लू और ग्लोइंग ब्लैकबैटरी- 5000 mAh, 33W सुपर वूक चार्जर

Oppo A78 5G Unboxing: डिजाइन
ओप्पो ए78 5G के साथ नया और शानदार डिजाइन दिया गया है। फोन देखने में प्रीमियम लगता है। फोन के साथ मेटल बॉडी डिजाइन मिलता है। फोन के साथ कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर पॉलिश रिंग और बैक साइड पर लाइट्स के शानदार पैटर्न मिलते हैं। कुल मिलाकर फोन का डिजाइन आकर्षक और बढ़िया है। फोन की बिल्ड भी अच्छी है। फोन के लेफ्ट साइड में वॉल्यूम बटन और राइट साइड में पावर बटन है। पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करता है। नीचे की तरफ चार्जिंग पोर्ट और ऑडियो जैक मिलता है।