Oppo के इस स्मार्टफोन की कीमत में हुई 10 हजार रुपये की कटौती

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 22 May 2019 02:53 PM IST
Oppo A7 and Oppo R17 Pro Price cut in India Up to Rs 10,000
Oppo R17 Pro

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपने दो फोन की कीमतों में कटौती की है। ओप्पो के जिन फोन की कीमतों में कटौती हुई है उनमें Oppo A7 और Oppo R17 Pro शामिल हैं। Oppo A7 के 4GB रैम वेरियंट की कीमत में जहां 1,000 रुपये की कटौती और Oppo R17 Pro की कीमत में 10,000 रुपये की कमी हुई है। आइए जानते हैं...

    Oppo R17 Pro
    Oppo R17 Pro

    Oppo A7, Oppo R17 Pro की नई कीमत

    अमेजन पर लिस्टिंग के मुताबिक Oppo A7 के 4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 13,990 रुपये हो गई है, वहीं Oppo R17 Pro को 29,990 रुपये में बेचा जा रहा है। बता दें कि ओप्पो आर17 प्रो को 39,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।

    Oppo R17 Pro
    Oppo R17 Pro

    Oppo R17 Pro की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित कलर OS 5.2 है। इसके अलावा फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है। ओप्पो आर17 प्रो में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम व 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें