DSLR की कमी को पूरा करेंगे ये 5 स्मार्टफोन्स, रियर में दिए गए हैं 4 कैमरे, कीमत 20000 रुपये से कम

अगर आपको भी फोटोग्राफी का शौक है, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। दरअसल ज्यादा तर लोग फोटोग्राफी का नाम आते ही DSLR कैमरा की बात करने लगते हैं जबकि, मौजूदा समय में कई ऐसे स्मार्टफोन्स हैं जिनकी फोटो क्वालिटी DSLR को कड़ी टक्कर देती हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी DSLR कैमरा नहीं है, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, आज हम आपके लिए पांच ऐसे स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं, जिनके रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। खास बात यह है कि इन स्मार्टफोन्स की कीमतें 20000 रुपये से भी कम हैं। इन 5 स्मार्टफोन्स में Oppo A52, Motorola One Fusion Plus, POCO X2, Realme 6 Pro और POCO M2 Pro शामिल हैं। आज हम आपको इन स्मार्टफोन्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर।

POCO M2 Pro
रियर कैमरा: इसके रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।फ्रंट कैमरा: सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है।स्पेसिफिकेशन्स: इसमें 6.67 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 2400×1080 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। POCO M2 Pro में 5,000 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें पावर के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है। ग्राहक इसके इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 GB तक बढ़ा सकते हैं।कीमत: इसके 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसके 6GB रैम/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।

Realme 6 Pro
रियर कैमरा: इसके रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है।फ्रंट कैमरा: इसमें 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट सेंसर दिया गया है।स्पेसिफिकेशन्स: इस फोन में 6.60 इंचका फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया। इसके अलावा इस फोन में 4300mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।कीमत: इसके 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 17,499 रुपये है।
- 5000 रुपये से भी सस्ते हैं ये 5 धाकड़ स्मार्टफोन्स, एक बार चार्ज करने पर दो दिन से भी ज्यादा चलती है बैटरी
- अब दिल खोल कर करें इंटरनेट का इस्तेमाल, Airtel दे रहा है इन 3 प्लान्स पर फ्री डाटा कूपन
- खुलासा! Poco X3 में मिलेगा 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, सामने आईं तस्वीरें
- लंबी बैटरी और हाईटेक कैमरा से लैस ये 5 स्मार्टफोन्स आएंगे पसंद, कीमत 10000 रुपये से भी कम