OnePlus Pad 4 की सेल शुरू: 13,380mAh की बैटरी और दमदार प्रोसेसर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
OnePlus Pad 4 India:
दमदार प्रोसेसर, 3.4K डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और फ्री स्टायलस वाला वनप्लस का नया OnePlus Pad 4 अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। यह सिर्फ एक टैबलेट नहीं, बल्कि लैपटॉप रिप्लेसमेंट + AI प्रोडक्टिविटी डिवाइस बनने की एक कोशिश मानी जा रही है। जानिए इसके खासियत के बारे में विस्तार से...

OnePlus Pad 4 Specifications:
वनप्लस ने भारत में अपना लेटेस्ट टैबलेट OnePlus Pad 4 लॉन्च कर दिया है, जो अब आपको अमेजन, फ्लिपकार्ट और वनप्लस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर मिल जाएगा। कहा जा रहा है कि यह टैबलेट प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करता है और हाई -परफॉर्मेंस के साथ एआई फीचर्स का कॉम्बिनेशन ऑफर करता है।

पावरफुल परफॉर्मेंस और डिस्प्ले
परफॉर्मेंस और डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus Pad 4 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहद सक्षम बनाता है। साथ ही इसमें 12GB तक की LPDDR5X RAM और 512GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। टैबलेट में 13.2 इंच का 3.4K अल्ट्रा-क्लियर डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा क्रायो-वेलोसिटी कूलिंग सिस्टम लंबे समय तक हाई परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करता है।

बैटरी और सॉफ्टवेयर
बैटरी तो एकदम जबरदस्त होने का दावा किया जा रहा है। डिवाइस को पावर देने के लिए 13,380mAh की विशाल बैटरी है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। वहीं, सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह एंड्रॉयड 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। कहा जा रहा है कि यह सेटअप इसे लंबे समय तक बिना रुकावट इस्तेमाल के लिए तैयार करता है।