Oneplus के सबसे सस्ते फोन की बिक्री शुरू, फ्लिपकार्ट-अमेजन पर 14,990 रुपये में मिल रहा फोन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 21 Nov 2022 05:42 PM IST
OnePlus Nord N20 SE Sale start in India via Amazon and Flipkart Price Specifications features
OnePlus Nord N20 SE - फोटो : अमर उजाला

    स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस के सबसे सस्ते फोन OnePlus Nord N20 SE को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस फोन को प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट दोनों से खरीदा जा सकता है। बता दें कि फोन को 4 अगस्त को भी घरेलू मार्केट में पेश किया गया था। OnePlus Nord N20 SE में एंड्रॉयड 12 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। फोन में डुअल स्पीकर के साथ बड़ी डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

    OnePlus Nord N20 SE
    OnePlus Nord N20 SE - फोटो : Flipkart

    OnePlus Nord N20 SE की कीमत

    OnePlus Nord N20 SE को ब्लू ऑसिस और सेलेटियल ब्लैक कलर में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज में आता है, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,990 रुपये रखी गई है। बता दें कि यह वनप्लस का अब तक का सबसे कम कीमत वाला फोन है।

    OnePlus Nord N20 SE
    OnePlus Nord N20 SE - फोटो : OnePlus

    OnePlus Nord N20 SE की स्पेसिफिकेशन

    OnePlus Nord N20 SE में एंड्रॉयड 12 के साथ OxygenOS 12.1 दिया गया है। इसमें 6.56 इंच की डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट और 1612×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसकी बॉडी 2D स्लिम है। फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G35 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन में डुअल स्पीकर का सपोर्ट मिलता है।