OnePlus का सबसे सस्ता फोन लॉन्च: कीमत 16 हजार से भी कम, 33W की चार्जिंग भी मिलेगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Aug 2022 01:59 PM IST
विज्ञापन
OnePlus Nord N20 SE 5G Cheapest phone ever from brand price and specifications
OnePlus Nord N20 SE - फोटो : अमर उजाला

    वनप्लस ने अपने स्मार्टफोन OnePlus Nord N20 SE को लॉन्च कर दिया है। OnePlus Nord N20 SE कंपनी की नॉर्ड सीरीज का नया फोन और यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भी है। OnePlus Nord N20 SE में एंड्रॉयड 12 भी दिया गया है। इससे पहले OnePlus Nord CE 2 Lite 5G कंपनी का सबसे सस्ता फोन था जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। OnePlus Nord N20 SE में डुअल स्पीकर के साथ बड़ी डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी भी है।

    OnePlus Nord N20 SE
    OnePlus Nord N20 SE - फोटो : अमर उजाला

    OnePlus Nord N20 SE की कीमत

    OnePlus Nord N20 SE को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। OnePlus Nord N20 SE की कीमत 199 डॉलर यानी करीब 15,800 रुपये है। OnePlus Nord N20 SE की बिक्री 8 अगस्त से चीन में शुरू होगी। OnePlus Nord N20 SE को अलीएक्सप्रेस पर लिस्ट कर दिया गया है। OnePlus Nord N20 SE को ब्लू ऑसिस और सेलेटियल ब्लैक में खरीदा जा सकेगा। भारत में इसकी लॉन्चिंग की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    OnePlus Nord N20 SE
    OnePlus Nord N20 SE - फोटो : अमर उजाला

    OnePlus Nord N20 SE की स्पेसिफिकेशन

    OnePlus Nord N20 SE में एंड्रॉयड 132 के साथ OxygenOS 12.1 दिया गया है। इसमें 6.56 इंच की डिस्प्ले है। इसके अलावा इसकी बॉडी 2D स्लिम है। कैमरे की बात करें तो वनप्लस के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। OnePlus Nord N20 SE के साथ डुअल स्पीकर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें