सावधान: OnePlus के फोन में लगातार हो रहे धमाके, अब बम की तरह फटा OnePlus Nord CE

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Jan 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
OnePlus Nord CE explodes in user pocket see image
OnePlus Nord CE - फोटो : twitter.com/DushyantGiriGo7

    वनप्लस की पहचान पहले प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड के तौर पर थी लेकिन पिछले दो साल में कंपनी ने 30 हजार रुपये से कम कीमत में कई सारे फोन लॉन्च किए हैं। OnePlus Nord सीरीज अपनी कीमत और परफॉर्मेंस को लेकर काफी लोकप्रिय सीरीज थी लेकिन अब इसकी पहचान एक 'बम फोन' की हो गई है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि पिछले डेढ़ साल से OnePlus Nord सीरीज के स्मार्टफोन में धमाके की खबरें आ रही हैं। पहले OnePlus Nord 2 में धमाके की कई रिपोर्ट सामने आई हैं और अब OnePlus Nord CE में धमाके की खबर है।

    OnePlus Nord CE
    OnePlus Nord CE - फोटो : twitter.com/DushyantGiriGo7

    दुष्यंत गोस्वामी नाम के यूजर ने किया दावा

    दुष्यंत गोस्वामी नाम के एक यूजर ने अपने OnePlus Nord CE फोन में आग लगने की शिकायत की है। गोस्वामी ने ट्विटर पर भी फोन की तस्वीरें शेयर की हैं। दावे के मुताबिक दुष्यंत ने OnePlus Nord CE को छह महीने पहले खरीदा था। पिछले सप्ताह 4 जनवरी को उन्होंने फोन को जेब से निकालना चाहा, उसी दौरान एक जोरदार धमाका हुआ।

    OnePlus Nord CE
    OnePlus Nord CE - फोटो : twitter.com/DushyantGiriGo7

    गोस्वामी के ट्वीट में साफ-साफ देखा जा सकता है कि OnePlus Nord CE आगे और पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रहा है। धमाके के बाद फोन की हालत ऐसी हो गई है कि उसे पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। गोस्वामी ने अब ट्वीट डिलीट कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने उन्हें नया फोन देने का वादा किया है जिसके बाद उन्होंने ट्वीट को हटा लिया है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें