108MP कैमरे से लैस होगा OnePlus का सस्ता फोन, कंपनी ने लॉन्च से पहले बताए स्मार्टफोन के फीचर्स और डिजाइन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 30 Mar 2023 01:14 PM IST
सार

OnePlus Nord CE 3 Lite को 108MP कैमरा प्राइमरी कैमरा और नए कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया जाएगा। फोन वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट का अपग्रेडेशन होने वाला है।

विज्ञापन
OnePlus Nord CE 3 Lite set to launch in india with 108mp camera all details before launch
OnePlus Nord CE 3 Lite - फोटो : OnePlus

    वनप्लस अपने नए किफायती फोन OnePlus Nord CE 3 Lite को 4 अप्रैल को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इस फोन की फीचर्स की जानकारी को शेयर कर दिया है। वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन के फीचर्स और डिजाइन की जानकारी को टीज किया गया है। लॉन्च से पहले, वनप्लस ने अब वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट के कैमरा सेटअप की पुष्टि की है। OnePlus Nord CE 3 Lite को 108MP कैमरा प्राइमरी कैमरा और नए कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया जाएगा। बता दें कि इस फोन को वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट के अपग्रेडेशन के तौर पर पेश किया जा रहा है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था।

    OnePlus Nord CE 3 Lite
    OnePlus Nord CE 3 Lite - फोटो : OnePlus

    मिलेगा नया कैमरा मॉड्यूल

    वनप्लस ने आगामी वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट के कैमरा स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x लॉसलेस जूम फीचर से लैस होगा। कंपनी ने दावा किया है कि स्मार्टफोन के साथ यूजर्स को अधिक डिटेल और अच्छे कलर वाली फोटो क्लिक करने में मदद मिलेगी।

    OnePlus Nord CE 3 Lite
    OnePlus Nord CE 3 Lite - फोटो : OnePlus

    OnePlus Nord CE 3 Lite के फीचर्स और बैटरी

    कंपनी ने फोन की चार्जिंग और बैटरी क्षमता की भी जानकारी शेयर की है। OnePlus Nord CE 3 Lite में 67W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी। इसके अलावा, स्मार्टफोन को दो कलर पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में पीछे की तरफ वनप्लस ब्रांडिंग के साथ एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल होगा।

    फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके साथ एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिल सकता है। फोन में 6.72 इंच का एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 1,800 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथा आएगा। फोन में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें