OnePlus Nord Buds Review: क्या यह 3,000 रुपये से कम में बेस्ट ईयरबड्स है?

वनप्लस ने अपने नए ईयरबड्स OnePlus Nord Buds को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। OnePlus Nord Buds में 12.4mm का ड्राइवर है और इसकी बैटरी को लेकर 30 घंटे के बैकअप का दावा है, वहीं वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसमें IP55 की रेटिंग दी गई है। इसके साथ Dolby Atmos का भी सपोर्ट है। OnePlus Nord Buds की कीमत 2,799 रुपये है और इसे ब्लैक स्लेट के साथ व्हाइट मार्बल कलर में खरीदा जा सकेगा। OnePlus Nord Buds को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू जानते हैं...

OnePlus Nord Buds Review: स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord Buds में 12.4mm का मूविंग क्वॉल है जिसके साथ टाइटेनियम फ्रेम के डायफ्रॉम के साथ आता है। बड्स के साथ हेवी बास का दावा किया गया है। OnePlus के इस बड्स को एप से भी कंट्रोल किया जा सकेगा। OnePlus Nord Buds में कंट्रोल के लिए टच का सपोर्ट है। वाटर और डस्टप्रूफ के लिए इसके साथ IP55 की रेटिंग मिलती है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.2 है। लो लैटेंसी को लेकर 94ms का दावा किया गया है। न्वाइज कम करने के लिए यह बड्स AI का इस्तेमाल करता है। इसके साथ बेहतर बास के लिए 102dB का ऑडियो मिलता है। इसके प्रत्येक बड्स में 41mAh की बैटरी और चार्जिंग केस 480mAh की बैटरी है। प्रत्येक बड्स को लेकर 7 घंटे के बैकअप और चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे के बैकअप का दावा है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर 10 मिनट की चार्जिंग में पांच घंटे के बैकअप का दावा है। चार्जिंग केस के साथ बड्स का वजन 41.7 ग्राम है।